Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़: पीजीआई पुलिस का 'वृंदावन चौकी' पर कड़ा पहरा, एसीपी ऋषभ यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान


ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ

लखनऊ: राजधानी में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जेसीपी लखनऊ बबलू कुमार के आदेशानुसार, आज एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने भारी पुलिस बल के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र की सड़कों पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा संभाला।

वृंदावन पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग कर चलाया अभियान

कड़कती धूप की परवाह किए बिना एसीपी ऋषभ यादव और उनकी टीम ने वृंदावन पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर न केवल उनका चालान काटा गया, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन का पाठ भी पढ़ाया गया।

कार सहित कई बाइक सीज, दर्जनों का चालान

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया। एसीपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में:

  • 01 कार और 05 बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
  • लगभग दर्जनों गाड़ियों का यातायात नियमों के उल्लंघन में ऑनलाइन चालान काटा गया।
  • संदिग्ध वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई।

थाना प्रभारी की जनता से भावुक अपील

चेकिंग अभियान के दौरान पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने स्वयं वाहन चालकों से संवाद किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं, कृपया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश

लगातार होती आपराधिक घटनाओं और सड़क हादसों को देखते हुए लखनऊ पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस की इस मुस्तैदी से जहां नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा, वहीं आम जनता ने सुरक्षित यातायात की दिशा में इसे एक सराहनीय कदम बताया।

#LucknowPolice #PGIPolice #VrindavanChowki #TrafficRules #RoadSafety #ActionInLucknow #UPPolice #SachKiAwaz

Post a Comment

0 Comments