[ जयंती विशेष / लखनऊ ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मो. शारिक अलवी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और बाबा साहब के महान आदर्शों को साझा किया।
"जिस भारत का सपना बाबा साहब ने देखा, आइए उसे साकार करने की शपथ लें। समानता और सामाजिक न्याय ही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है।"
विभिन्न गांवों में कार्यक्रम: मो. शारिक अलवी ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ ग्रामीण अंचलों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान हमें दिया है, वह हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। उनके संघर्षों से सीख लेकर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
उत्साह का माहौल: जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक "जय भीम" के नारों के साथ स्वागत किया। शारिक अलवी ने आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को शिक्षा और एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
"सत्य के साथ, न्याय की ओर - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

0 Comments