Breaking News

15 अप्रैल से बिना HSRP वाहनों को नहीं मिलेगा PUC प्रमाणपत्र


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

लखनऊ, 01 अप्रैल 2026।

परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के वाहन मालिकों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) जारी नहीं किया जाएगा।

15 अप्रैल से लागू होगा नियम

परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
👉 15 अप्रैल 2026 से बिना HSRP लगे किसी भी वाहन को PUCC (प्रदूषण प्रमाणपत्र) जारी नहीं किया जाएगा।

यह व्यवस्था VAHAN-PUCC पोर्टल पर तकनीकी रूप से लागू कर दी गई है।

केंद्रों को सख्त निर्देश

प्रदेश के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों (PUC Centres) को निर्देश दिए गए हैं कि:

  • बिना HSRP वाले वाहनों का PUC न बनाया जाए
  • नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए

नोटिस बोर्ड लगाना अनिवार्य

सभी केंद्रों को यह भी निर्देशित किया गया है कि:
📌 अपने केंद्र पर स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाएं, जिसमें लिखा हो—
"15 अप्रैल 2026 से बिना HSRP युक्त वाहनों का PUC जारी नहीं किया जाएगा।"

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि:
👉 नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments