Breaking News

16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा किसान दिवस, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह आयोजित होने वाली किसान दिवस बैठक इस बार 16 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल (नवीन कलेक्ट्रेट) सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्व निर्धारित स्थल कृषि विज्ञान केन्द्र, नियामतपुर के स्थान पर अब नए स्थल पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

यह बैठक प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है।

बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभाग सहित सिंचाई, ऊर्जा एवं कृषि उत्पादन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर तथा बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं, कृषि निवेश, उपकरणों पर अनुदान, लाभार्थी चयन प्रक्रिया, कृषक-वैज्ञानिक संवाद तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि प्रदर्शनी एवं मेलों से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी।

प्रशासन द्वारा जनपद के कृषक प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों एवं संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments