शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को विकास खंड कलान में सोशल सेक्टर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की उपस्थिति रही, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं पर आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया।
कैम्प का संचालन खंड विकास अधिकारी श्रीमती निर्मला रानी शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) संतोष कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. के.पी.एस. मौर्या, जिला प्रोबेशन कार्यालय से इमरान तथा मदनपाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
कैम्प में विभिन्न योजनाओं से जुड़े कुल 94 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 55, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की दिव्यांग पेंशन के 4, महिला कल्याण विभाग की निराश्रित महिला पेंशन के 9 तथा स्वास्थ्य विभाग से दिव्यांग प्रमाण पत्र के 26 प्रकरण शामिल रहे।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पेंशन से संबंधित आधार प्रमाणीकरण भी किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे कैम्पों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments