18 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 18 घंटे के भीतर अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02.04.2026 को दिलीप कुमार कश्यप पुत्र शिवशंकर निवासी नीलकोठी अचलापुर थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर की तहरीर पर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दिनांक 03.04.2026 को संबंधित अभियोग में बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम गेल्हापुर रोड से कस्बा बलरामपुर की ओर आने वाले मार्ग से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Previous Post Next Post