Breaking News

महोत्सव के प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, छात्राओं व कलाकारों ने बिखेरा जलवा

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। बलरामपुर में आयोजित महोत्सव के प्रथम दिवस पर छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता का बेहतरीन परिचय दिया, जिसकी उपस्थित लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं सीडीओ हिमांशु गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments