Breaking News

शाहजहाँपुर: पुवायाँ पुलिस की लुटेरों से सीधी भिड़ंत; जवाबी फायरिंग में 20 मुकदमों का आरोपी सौरभ घायल, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

[ पुलिस मुठभेड़ / प्रेस विज्ञप्ति ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

पुवायाँ, शाहजहाँपुर | 21 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - एक्सक्लूसिव

शाहजहाँपुर जनपद के थाना पुवायाँ पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 21 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक शातिर लुटेरा सौरभ मिश्रा घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंडरपास के पास हुई फायरिंग: मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मोहम्मदी रोड अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त सौरभ घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

अपराध का लंबा इतिहास: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राहगीरों से छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के अभ्यस्त हैं। इन लुटेरों के विरुद्ध शाहजहाँपुर और खीरी जनपद में कुल 20 अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के पास से लूटा गया Oppo F19 मोबाइल, नकद राशि और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
सौरभ मिश्रा: निवासी हरदयाल कूचा, पुवायाँ (घायल अभियुक्त)
अर्पित सक्सेना: निवासी बड़ागांव, पुवायाँ
मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष: निवासी सिसोरा, मोहम्मदी (खीरी)

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 237/26 के तहत बीएनएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। "सच की आवाज वेब न्यूज" जनपद पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना करता है।

"अपराध मुक्त समाज, हमारा संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments