Breaking News

रबी विपणन वर्ष 2026-27: शाहजहाँपुर में 87 हजार मीट्रिक टन गेहूँ क्रय का लक्ष्य निर्धारित


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026। 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के लिए कुल 87,000 मीट्रिक टन गेहूँ क्रय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशों के क्रम में जनपद में कार्यरत विभिन्न क्रय एजेंसियों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। सभी संस्थाओं को अपने-अपने क्रय केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किसानों से गेहूँ खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रय लक्ष्य का संस्थानवार विवरण इस प्रकार है:

  • पीसीएफ – 17,500 मीट्रिक टन
  • यूपीएसएस – 17,500 मीट्रिक टन
  • पीसीयू – 17,500 मीट्रिक टन
  • मंडी समिति – 1,500 मीट्रिक टन
  • अन्य संस्थाएं (विपणन शाखा, नेफेड, भारतीय खाद्य निगम आदि) को भी निर्धारित लक्ष्य आवंटित किया गया है

जनपद में कुल 216 क्रय केंद्रों के माध्यम से यह खरीद प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित संस्थाएं अपने-अपने केंद्रों को लक्ष्य आवंटित करते हुए उसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी को उपलब्ध कराएं। साथ ही किसानों से नियमानुसार अधिकतम गेहूँ खरीद कर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूँ खरीद की सुविधा पारदर्शी और सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments