स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026।
जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन (UP 82 Q 8382), जो शाहजहाँपुर से खुटार की ओर जा रहा था, तेज गति और लापरवाही के चलते सामने से आ रही मोटरसाइकिल (UP 27 BV 3343) से टकरा गया। मोटरसाइकिल पर अरुण धोबी (35 वर्ष), उनकी पत्नी सीमा (32 वर्ष), पुत्री दीक्षा (10 वर्ष) और पुत्र नैतिक (3 वर्ष) सवार थे।
इस भीषण टक्कर में अरुण, दीक्षा और नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना पुवायाँ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य घटना में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments