आज दिनांक 17.04.2026 को नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित जी.आई.सी. स्कूल एवं दून स्कूल में जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जी.आई.सी. स्कूल में जोन-01 एवं 02 के कुल 04 कमरों तथा दून स्कूल में जोन-03 एवं 04 में चल रहे प्रशिक्षण सत्रों का जायजा लिया गया। दोनों स्थानों पर कुल निर्धारित 700 प्रशिक्षकों के सापेक्ष 333 प्रशिक्षक उपस्थित पाए गए।
नगर आयुक्त द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं उपस्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments