समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन सिविल सेवा परीक्षा (यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.सी.एस.) एवं अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जनपद के जी.एफ.पी.जी. कॉलेज शाहजहाँपुर तथा नीट एवं जेईई से संबंधित कोचिंग राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग शाहजहाँपुर में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय सचिवालय, लखनऊ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार आवेदन स्वीकार करने की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पूर्व कोचिंग हेतु कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन शाहजहाँपुर एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की लाइब्रेरी, जी.एफ.पी.जी. कॉलेज शाहजहाँपुर के कोचिंग सेंटर से ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त आवश्यक संलग्नकों सहित जिला समाज कल्याण विभाग या जी.एफ.पी.जी. कॉलेज कोचिंग सेंटर में किसी भी कार्य दिवस पर जमा किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9452640536 एवं 9634941829 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु पात्रता:
सिविल सेवा परीक्षा (यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.सी.एस.) के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे।
नीट एवं जेईई हेतु कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण (विज्ञान वर्ग) छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
एन.डी.ए., सी.डी.एस., बैंकिंग, पुलिस, एस.एस.सी., यू.पी.एस.एस.एस.सी. आदि एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संबंधित परीक्षा के अनुसार शैक्षिक योग्यता निर्धारित होगी।
योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय गठित समिति के निर्णय के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन एवं संचालन किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments