शाहजहांपुर, 07 अप्रैल।
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परामर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कुल 20 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
सत्र के दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र से संबंधित एक दंपति का मामला प्रमुख रूप से सामने आया, जिनका विवाह लगभग 18 माह पूर्व हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पिछले डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थी।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी संवाद कराया गया। बातचीत के दौरान दोनों को समझाया-बुझाया गया, जिसके बाद दंपति आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए। समझौते के बाद दोनों को सकुशल विदा किया गया।
परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी समझ और संवाद के माध्यम से सुलझाना है, जिससे परिवार टूटने से बच सकें।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता श्रीमती शशि प्रभा कौशल, महिला पुलिसकर्मी चन्द्रकान्ता, मोनिका कुमारी, बबीता तथा आरक्षी साकेत कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments