Breaking News

आकाशवाणी ने प्रदेश की विभूतियों को दिया सम्मान, 25 करोड़ जनता का बढ़ाया गौरव: मुख्यमंत्री

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी लखनऊ केंद्र और प्रसार भारती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुराने नींव के पत्थरों का स्मरण कर उत्तर प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों का योगदान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विकास के लिए है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

Post a Comment

0 Comments