Breaking News

एक वकील, हजारों उम्मीदों की आवाज़” — अधिवक्ता सिर्फ पेशा नहीं, न्याय की सेवा है: डॉ. राजेश्वर सिंह

 


ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
दिनांक : 02/04/2026

खनऊ। इंद्रदेव सिंह मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्व. इंद्रदेव सिंह (एडवोकेट) द्वार के लोकार्पण एवं अधिवक्ता सम्मान समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्व जल शक्ति मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह तथा एमएलसी रामचंद्र प्रधान के साथ सहभागिता की। इस अवसर को उन्होंने अपने लिए गौरवपूर्ण बताया।


कार्यक्रम में स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को स्मरण करते हुए विधायक ने कहा कि स्व. इंद्रदेव सिंह ने अधिवक्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्य किए।


अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा का बड़ा ऐलान

अधिवक्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने अधिवक्ता परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा जाएगा।


दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों को आर्थिक सहयोग

दिवंगत अधिवक्ताओं की धर्मपत्नियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने 10 मातृशक्तियों को ₹1-1 लाख की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और संवेदना का प्रतीक है।


डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में पहल

डिजिटल युग में अधिवक्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप वितरित किए गए, जबकि 80 अन्य को भी भविष्य में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि देश में न्यायिक प्रणाली तेजी से डिजिटल हो रही है—

  • करोड़ों पन्नों का डिजिटलीकरण
  • लाखों मामलों की ई-फाइलिंग
  • वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों चालानों का निस्तारण

85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम में 85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल, बैग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के स्तंभ हैं, जिनके अनुभव से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है।


महेंद्र सिंह ने किया स्मरण

पूर्व जल शक्ति मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने स्व. इंद्रदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 1944 में बलिया में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।


रामचंद्र प्रधान का संबोधन

एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि छात्र राजनीति के दौरान स्व. इंद्रदेव सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा, जिससे अनेक युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिला।


विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर स्व. इंद्रदेव सिंह की धर्मपत्नी नयनतारा सिंह, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments