स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह सभी वाहन पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित होंगे और ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों के संचालन से न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लखनऊ को ‘Clean City, Green City’ के रूप में विकसित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही शहर को स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और सुंदर बनाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक मजबूत कदम है।
नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था से कूड़ा प्रबंधन प्रणाली में सुधार आएगा और शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments