जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। बीते दिनों शराब व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बीती रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जबकि दूसरा आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख 99 हजार रुपये की लूटी गई धनराशि बरामद की है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड तथा अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments