शाहजहांपुर, 07 अप्रैल। कमिश्नरेट लखनऊ और शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से अर्जित करीब 2 करोड़ 53 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति को सीज/फ्रीज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम को इस दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र केदारराम निवासी जनपद मऊ द्वारा गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना में लगभग 2.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर सरकारी धन का गबन किया गया था। इसी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त की करीब 2.39 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि व गेस्ट हाउस (लखनऊ स्थित) तथा लगभग 14 लाख रुपये कीमत की एक कार को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अभियुक्त अब इन संपत्तियों का न तो उपयोग कर सकेगा और न ही उन्हें बेच सकेगा।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments