Breaking News

जनशिकायतों के निस्तारण में शाहजहाँपुर पुलिस की सक्रिय पहल, 25 शिकायतों का मौके पर समाधान

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026। जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को कुल 25 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इस अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी द्वारा दो स्थानों पर मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर समाधान सुनिश्चित कर रही है।

शाहजहाँपुर पुलिस का यह प्रयास आमजन को राहत देने के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था में विश्वास को भी मजबूत कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments