जनपद में आगामी 3 मई (रविवार) को NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन 07 परीक्षा केंद्रों पर अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहेंगे तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करेंगे। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को रिजर्व स्टाफ के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है, जो दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
इस वर्ष परीक्षा जनपद के निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित होगी—
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सभी केंद्रों पर चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा बायोमेट्रिक एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु इंटरनेट सेवा निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments