पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।
विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के पास स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 01 स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर जाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
दिनांक 23-04-2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 34 शिकायतों का मौके पर जाकर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के घर अथवा संबंधित स्थान पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए निष्पक्ष जांच की जाती है तथा स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर उन्हें समाधान के प्रति संतुष्ट भी किया जाता है।
इस पहल से शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि शिकायतों का अधिक प्रभावी एवं बेहतर तरीके से समाधान भी संभव हो रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस जनसुनवाई को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments