शाहजहाँपुर।
जनपद के थाना निगोही क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मोमोज के ठेले पर रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि चारों युवक ठेले पर खड़े होकर मोमोज खा रहे थे, तभी अचानक 5 किलो का गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
यह घटना थाना निगोही क्षेत्र के हम्जापुर, सरदार भगत सिंह पुवायां रोड चौराहे पर हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र निगोही में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सिलेंडर विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घटना के बाद काफी सहमे हुए नजर आए।
👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments