Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 40 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल 2026। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस ने 40 शिकायतों का मौके पर जाकर सफल निस्तारण किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।


दिनांक 28 अप्रैल 2026 को चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 40 शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया गया।

इस व्यवस्था के तहत शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने या उच्चाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शाहजहाँपुर police स्वयं शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत, फीडबैक और स्थलीय जांच के आधार पर समाधान सुनिश्चित कर रही है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिले और आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। यह पहल जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments