Breaking News

थाना सिंधौली पुलिस ने मारपीट और फायरिंग मामले में 4 वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल 2026। 

थाना सिंधौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज दो आपसी मारपीट और जानलेवा हमले के मामलों में वांछित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा .315 बोर और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को वादी मुनेन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम पनवाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वरुण शुक्ला समेत 10 लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर उनके परिवार पर हमला किया, ईंट-पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना सिंधौली पर मुकदमा संख्या 183/2026 दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त पवन पुत्र रामदेव शुक्ला उर्फ शटरू को एक अवैध तमंचा .315 बोर और 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। उसके साथ आशीष शुक्ला को भी ग्राम पनवाड़ी से गिरफ्तार किया गया।

इसी घटना के दूसरे पक्ष से प्रभाकर शुक्ल उर्फ गुड्डू द्वारा भी तहरीर दी गई, जिसमें शुभम मिश्रा समेत 6 लोगों पर हमला, मारपीट और पथराव का आरोप लगाया गया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 184/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में शुभम मिश्रा और शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments