[ पुलिस सफलता / लखनऊ कमिश्नरेट ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद इन चोरों को आशाराम बापू मार्ग से दबोचा। इनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 05 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
बरामद वाहनों का विवरण:
• 02 अदद ई-रिक्शा (कृष्णानगर क्षेत्र से चोरी)
• 03 अदद मोटरसाइकिल (स्पलेंडर, सीटी-100 एवं अन्य)
*इन वाहनों को आरोपियों ने कृष्णानगर, मोहन रोड और हरदोई रोड जैसे इलाकों से चोरी किया था।
गिरफ्तार शातिर अपराधी:
1. शैलेन्द्र (20 वर्ष): निवासी कानपुर, वर्तमान पता पारा, लखनऊ। (इसके विरुद्ध 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं)
2. नितेश कुमार शाह (19 वर्ष): निवासी दुबग्गा, लखनऊ।
• डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर 04 विशेष टीमों का गठन किया गया था।
• चोरों ने चोरी के वाहनों को काशीराम कॉलोनी, पारा में छिपाकर रखा था।
• शैलेन्द्र एक अभ्यस्त अपराधी है, जिस पर नाका और पारा थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
कृष्णानगर पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली है। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। "सच की आवाज वेब न्यूज" पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करता है।
"अपराध मुक्त लखनऊ - हमारी प्राथमिकता | सच की आवाज वेब न्यूज"
