शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल। जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में रविवार सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 06:30 बजे थाना पुवायाँ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बड़ागांव स्थित जाहिद पुत्र ताहिर के खेत के पास वीरमपुर–सदापुर रोड पर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही थाना पुवायाँ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान मृतक की पहचान कर ली गई है तथा उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर महोदया ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments