Breaking News

थाना रामचन्द्र मिशन पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम के 59 अभियोगों से संबंधित 1075 लीटर अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी में संलिप्त सक्रिय एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.04.2026 को थाना रामचन्द्र मिशन परिसर में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई।

उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक श्री सौरभ यादव एवं कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना मालगृह में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक पंजीकृत कुल 59 अभियोगों से संबंधित लगभग 1075 लीटर अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब, जो विभिन्न प्रकरणों में बरामद होकर मालगृह में सुरक्षित रखी गई थी, को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 कक्ष संख्या-35, शाहजहाँपुर के आदेश दिनांक 15.04.2026 के अनुपालन में मालगृह से विधिवत अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाहर निकाला गया।

तत्पश्चात थाना परिसर के पीछे नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर उक्त समस्त शराब का विधि-विधान के अनुसार विनिष्टीकरण (नष्टकरण) किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।

कुल निस्तारित अभियोग

59

कुल नष्ट की गई शराब

1075 लीटर

Post a Comment

0 Comments