ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
मलिहाबाद/लखनऊ। थाना माल क्षेत्र के विकास खंड माल अंतर्गत नबीपनाह गांव के बाजार में दो शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उनके सोने के टॉप्स ठग लिए और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सोनावती पत्नी फकीरे साहू बाजार गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी। ठगों ने महिला से कहा कि वह काफी परेशान दिखाई दे रही हैं। महिला ने बताया कि उनका बेटा शराब पीता है, जिससे वह चिंतित रहती हैं।
इस पर दोनों युवकों ने खुद को ताबीज बनाने वाला बताकर कहा कि उनके पास ऐसा उपाय है जिससे उनका बेटा शराब छोड़ देगा। महिला उनकी बातों में आ गई। ठगों ने ताबीज बनाने के बहाने महिला से कानों में पहने सोने के टॉप्स उतरवा लिए।
शातिरों ने सोने के टॉप्स को एक कागज में लपेटने का नाटक किया और दूसरे कागज में गिट्टी भरकर दोनों पुड़ियों को धागे से बांध दिया। इसके बाद महिला को गिट्टी वाली पुड़िया देते हुए कहा कि इसे घर पहुंचकर खोलना, तभी ताबीज का असर होगा।
घर पहुंचकर जब महिला ने पुड़िया खोली तो उसमें सोने के टॉप्स की जगह गिट्टी निकली। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
पीड़िता के अनुसार चोरी हुए दोनों सोने के टॉप्स की कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments