Breaking News

लोक सेवक पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल।

 थाना मदनापुर पुलिस ने लोक सेवक पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित 4 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पीआरवी 6024 पर तैनात कांस्टेबल मोहित कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि अभियुक्तों ने लोक सेवक के विधिपूर्ण कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न की, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा प्राणघातक हमला कर मारपीट की।

घटना में पीआरवी कर्मचारी कांस्टेबल मोहित Kumar तथा होमगार्ड महेन्द्रपाल घायल हो गए। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी और बॉडीवॉर्न कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस संबंध में थाना मदनापुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 191(2)/121(1)/121(2)/132/352/351(3)/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम हैदलपुर से समय 14:34 बजे वांछित अभियुक्त रिषिपाल, बलराम, प्रीति, गोपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रिषिपाल पुत्र पूरन निवासी ग्राम नोवतिया थाना गढ़िया रंगीन, बलराम पुत्र रामेश्वर, उसकी पत्नी प्रीति, गोपाल पुत्र मुकेश और अमित पुत्र विजय सिंह निवासीगण ग्राम हाजीपुर थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, कांस्टेबल कपिल कुमार, रिक्रूट आरक्षी शिवा चौधरी, महिला रिक्रूट आरक्षी स्वेता रानी तथा महिला रिक्रूट आरक्षी आंचल शर्मा शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments