जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान महिला के पास से कुल 63 जिंदा और खोखा कारतूस मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की महानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से और किस उद्देश्य से लाए जा रहे थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments