शाहजहाँपुर, 06 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त की जाएं। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोग पहले से ही कठिन परिस्थितियों में होते हैं, ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। डीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments