Breaking News

अटल चौक पर सघन चेकिंग अभियान, 7 ई-रिक्शा सीज

ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जेसीपी कानून व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक एसीपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अटल चौक चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह एवं सहायक टीआई प्रभाष सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कई वाहनों का चालान किया, वहीं नियमों की अनदेखी करने पर 7 ई-रिक्शा को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments