Breaking News

लूट के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। बुधवार देर रात शराब सेल्समैन हर्ष जायसवाल से हुई करीब 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक तिवारी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आलोक तिवारी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में शराब कारोबारी मनीष जायसवाल ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments