Breaking News

सिधौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️

सीतापुर। सीतापुर के सिधौली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पिंटू और सुफियान नामक आरोपियों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।

सिधौली पुलिस की लगातार सख्ती और अभियान से अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है।

Post a Comment

0 Comments