जनता दर्शन में सीएम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता मजबूत हो रही है।

#JantaDarshanUP

Previous Post Next Post