शाहजहांपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम कन्नौजिया तिराहे की ओर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहा लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल अभियुक्त की पहचान भूरे उर्फ भूरिया पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला ककरा, थाना निगोही के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) तथा अन्य कारतूस बरामद किए गए हैं।
घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments