शाहजहांपुर, 17 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन एवं भाषा विभाग) एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने विकासखंड ददरौल की ग्राम पंचायत सिसनई में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह भी उपस्थित रहीं।
जनचौपाल में प्रमुख सचिव ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। उन्होंने पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, लेखपाल एवं सफाईकर्मी की उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं संस्थागत प्रसव जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के वास्तविक लाभ की जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से खुले रहें और उनमें स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इसके साथ ही उन्होंने गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रोस्टर तैयार करने तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
जनचौपाल के माध्यम से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments