स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर (20.04.2026): पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बिखरे हुए परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया गया। आज कुल 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से दो मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर उन्हें पुनः एक साथ विदा किया गया।
1. थाना निगोही: 6 साल पुराना रिश्ता टूटने से बचा
छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों के कारण पिछले एक माह से मायके रह रही आवेदिका और उसके पति की आपसी वार्ता कराई गई। परामर्श केंद्र की कोशिशों से दोनों पक्ष आपसी गिले-शिकवे भुलाकर पुनः साथ रहने को तैयार हुए।
2. थाना सिंधौली: शराब की कड़वाहट पर भारी पड़ा परामर्श
पति की शराब पीने की आदत और मारपीट से तंग आकर दो माह से अलग रह रही पत्नी को काउंसिलिंग के जरिए समझाया गया। पति द्वारा भविष्य में सुधार के आश्वासन के बाद दम्पति ने आपसी सहमति से सुलह कर ली।
इस पुनीत कार्य में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी म.उ.नि. मधु यादव, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी बबीता और आरक्षी साकेत का विशेष योगदान रहा। केंद्र की इस पहल की आमजन में काफी प्रशंसा हो रही है।

