पुवायाँ/शाहजहाँपुर (20.04.2026): जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायाँ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों और गरीब ग्रामीणों को प्रलोभन देकर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला: पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरिया और पकडिया हकीम के कुछ लोग अनुसूचित जाति के अनपढ़ लोगों और बच्चों को इलाज का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे हैं। ये लोग फोटो-वीडियो का दुरुपयोग कर और ईशु की शरण में आने पर मदद का लालच देकर लोगों को गुमराह कर रहे थे।
पुलिस कार्यवाही: सौरभ वर्मा निवासी ग्राम चुरहा की तहरीर पर थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 234/2026 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें धर्म परिवर्तन कराने के बदले आर्थिक मदद का प्रलोभन दिया गया था। पुलिस टीम में उ0नि0 श्री विशाल और का0 सचिन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments