ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ
काकोरी (लखनऊ): विकास खंड काकोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गदाई खेड़ा (बड़ा गाँव) के निवासियों के लिए आज का दिन विकास की नई सौगात लेकर आया। क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त आवागमन की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से आज दो महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव द्वारा मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपविजेता व प्रधान पद प्रत्याशी रंजीत लोधी की विशेष उपस्थिति रही, जिनके प्रयासों से ग्रामीणों की इस पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया गया था।
ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गाँवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को, विशेषकर बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपेक्षा की।
शिलान्यास समारोह के दौरान महेंद्र कुमार लोधी, बसंत सिंह, दुर्गेश, करण, राम औतार, भाई लाल, श्याम लाल, पिंकी देवी, अचल राजपूत, संगम यादव, आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में सम्मानित ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गाँव के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।
#KakoriNews #LucknowDevelopment #GramVikas #RoadConstruction #NeetuYadav #LucknowUpdate #PublicService #SachKiAwaz
```
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments