Breaking News

ट्रामा सेंटर में दवा दलाली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

 


ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार

लखनऊ। थाना चौक क्षेत्र स्थित ट्रामा सेंटर में दवा दलाली के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ट्रामा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष यादव की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते संभव हो सकी।

पुलिस ने मौके से अरुण पाल उर्फ पिंटू नामक आरोपी को दबोचा। आरोपी पर मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर निजी लाभ के लिए दवा दलाली करने का आरोप है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह एक मेडिकल स्टोर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है। लंबे समय से चल रही इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से दवा दलाली जैसे अवैध कार्यों पर लगाम लगेगी और मरीजों के शोषण को रोका जा सकेगा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments