टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, कई लोग गंभीर घायल

 


ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार

लखनऊ। सोमवार रात करीब 9:12 बजे टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में शामिल एक वाहन का नंबर UP 32 MA 5971 बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous Post Next Post