ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर देशभर में आगजनी और बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों को रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया। जांच में सामने आया है कि ये गिरोह लखनऊ, अलीगढ़ और नोएडा में बड़े हमलों की योजना बना रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों में शाकिब उर्फ डेविल को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। यह गिरोह कथित तौर पर आईएसआई के लिए काम करता था और सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करता था।
एटीएस को जांच के दौरान मोबाइल फोन, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग, ज्वलनशील पदार्थ, पम्फलेट, सात स्मार्टफोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों पर रेलवे सिस्टम में गड़बड़ी कर ट्रेन हादसा कराने, गैस सिलेंडर ट्रकों में धमाका करने और बड़े पैमाने पर जनहानि की साजिश रचने का आरोप है।
विशेष अदालत ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जो 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगी।
एटीएस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के बड़े खुलासे की कोशिश में जुटी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments