Breaking News

थाना कलान पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना कलान पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 23.04.2026 को थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर पर वादी रामवीर पुत्र भानू प्रताप निवासी ग्राम दारानगर अर्थरी थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में अभियुक्तगण 1. विपिन पुत्र रामकुमार, 2. मानवेन्द्र पुत्र सत्यपाल, 3. अमीर पुत्र वीरपाल, 4. सत्यपाल पुत्र द्वारिका, 5. संतराम पुत्र सतपाल, 6. चन्दकी उर्फ चन्दन पुत्र सत्यपाल, 7. सुनील पुत्र रामनिवास, 8. देव सिंह पुत्र रामकुमार, समस्त निवासीगण ग्राम दारानगर अर्थरी थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने एक राय होकर वादी के भाई जयवीर को ट्रैक्टर से जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा अभियुक्त सत्यपाल पुत्र द्वारिका द्वारा अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 116/2026 धारा 191(2)/191(3)/109/115(2)/352/351(3) बीएनएस व धारा 30 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार के सुपुर्द की गई।

अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.04.2026 को समय करीब 14:10 बजे अभियुक्त देव सिंह पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम दारानगर अर्थरी थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को बदायूँ-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम इकोना शिवपुरी की ओर जाने वाली पक्की सड़क से लगभग 200 मीटर दूरी पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

देव सिंह पुत्र रामकुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम दारानगर अर्थरी थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।

अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 116/2026 धारा 191(2)/191(3)/109/115(2)/352/351(3) बीएनएस व धारा 30 आयुध अधिनियम थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।
  2. मु0अ0सं0 389/2025 धारा 115(2)/117(2)/118(1)/351(3)/352 बीएनएस व धारा 30 आयुध अधिनियम थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तारी का स्थान व समय

दिनांक 23.04.2026 को समय करीब 14:10 बजे, बदायूँ-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम इकोना शिवपुरी की ओर जाने वाली पक्की सड़क से लगभग 200 मीटर दूरी पर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 हरेन्द्र कुमार, थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।
  2. उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत, थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।
  3. हे0का0 111 जितेन्द्र, थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।
  4. का0 2306 गौरव तोमर, थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर।

Post a Comment

0 Comments