Breaking News

कुसमी गांव में गूँजा बाबा साहेब का नाम: साड़ी वितरण और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

 

 

[ जयंती विशेष / काकोरी-लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️

काकोरी, लखनऊ | 16 अप्रैल, 2026 सच की आवाज न्यूज़ - ग्रामीण कवरेज

खनऊ के काकोरी क्षेत्र अंतर्गत कुसमी गांव में भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में संविधान शिल्पी डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

नारी शक्ति का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान सेवा समिति द्वारा गांव की महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। वहीं, प्राथमिक स्तर के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कला और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वक्ताओं ने बाबा साहेब द्वारा महिलाओं को दिलाए गए अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

"संविधान से चलता है देश": समिति के अध्यक्ष झ. बलबीर गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। आज हमारा देश उन्हीं के द्वारा रचित संविधान के मार्गदर्शन में प्रगति कर रहा है।

प्रमुख उपस्थिति:
रंजीता गौतम, सुरेश गौतम, मिथुन वर्मा, विशाल गौतम, अमित गौतम, विनोद गौतम, राज गौतम, धर्मेंद्र गौतम, रूपलाल, राकेश, रमेश कुमार, राजेश कुमार, कमल, दिलीप चंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो और संगठित रहो' के संदेश को आत्मसात करने की शपथ ली। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस समारोह में हिस्सा लेकर एकता का संदेश दिया।

"गांव की धड़कन, सच की गूँज - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments