Breaking News

बुद्धेश्वर क्षेत्र में बजरी से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद गुफरान नदवी लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित लालाबाग इलाके में एक सड़क हादसे में बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और मोड़ लेते समय संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Post a Comment

0 Comments