शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल
। थाना कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित एक अभियुक्त को चोरी गए ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के मात्र 5 घंटे 43 मिनट के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को वादी मो. मोबीन पुत्र वसीम निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, निकट बंका घाट मस्जिद, थाना कोतवाली ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका ई-रिक्शा संख्या UP27AT7294 दिनांक 24 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे बंका घाट के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 123/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27 अप्रैल 2026 को रात्रि 1:45 बजे खन्नौत नदी किनारे स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त जलालुद्दीन पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला मामूड़ी, निकट दीवान दादा की मजार, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया ई-रिक्शा संख्या UP27AT7294 भी बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments