शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण, गंगा एवं आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार द्वारा औपचारिक स्वागत के साथ हुई। जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को पौधारोपण कार्ययोजना तैयार करने तथा सत्यापन संबंधी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सी एंड डी वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट, ध्वनि प्रदूषण तथा वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला गंगा समिति के अंतर्गत विकास खंड मिर्जापुर स्थित ग्राम पाहरूआ में कछुआ तालाब के संरक्षण को लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया एवं वन विभाग के साथ विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कछुओं के संरक्षण के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।
जनपद शाहजहाँपुर में मॉडल के रूप में तैयार जिला गंगा प्लान के क्रियान्वयन को लेकर जीआईजेड एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
जिला आर्द्रभूमि समिति के अंतर्गत जनपद की तीन प्रमुख आर्द्रभूमियों को नोटिफाई कराने के संबंध में संबंधित विभागों के साथ चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए अग्रिम कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments