Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना कटरा क्षेत्र में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना कटरा पुलिस बल के साथ थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सघन पैदल गश्त की गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया गया। इस दौरान आमजन एवं स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

गश्त के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने एवं अफवाहों से बचने के लिए भी प्रेरित किया गया।

गश्त के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, आमजन से विनम्र व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने एवं क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments