Breaking News

प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री लागू करने के निर्देश, हर किसान को जोड़ने पर जोर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित रूप से मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में यदि लाभार्थियों के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि है तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान का ‘किसान पहचान पत्र’ बनवाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने हेतु आवश्यक तकनीकी व्यवस्था तय समयसीमा में तैयार की जाए और विभागीय पोर्टल को 1 मई 2026 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए।

इसके साथ ही उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई विभागों को 31 मई 2026 तक अपनी तैयारियां पूरी कर कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।

Post a Comment

0 Comments